दिल्ली में लोगों को मिलीं गर्मी से राहत, जाने कब तक रहेगा बारिश का आलम
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मॉनसून अपने दस्तक दे चुका है. मॉनसून के आवागमन के बाद ही लगातार बारिश का प्रभाव देखने को मिल रहा है। सोमवार रात्रि से हो रही लगातार बारिश के चलते अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 4 डिग्री कम है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटो के अंदर 2.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है तो वही आज यानि की मंगलवार की सुबह का अधिकतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जिसके चलते राजधानीवासियों को जून के माह में गर्मी से राहत का अहसास हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 दिनों यानि 2 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने की आशंका जताई जा रही है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का भी मानना है कि देश की राजधानी दिल्ली में मॉनसून ने अपने निर्धारित समय से 2 दिन पहले ही दस्तक दे दिया। जबकि मुंबई में यह दो हप्ते के बाद पहुंचा। दिल्ली में समय से पहले पहुंचने से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली। क्योकि जून की भीषण गर्मी लोगो का बुरा हाल कर देती है।
मौसम विभाग के दिल्ली केंद्र ने सूचना दी हैं कि, दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की सी बारिश का माहौल रहेगा। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का आशंका जताई जा रही है।