रोडीज 19 की शूटिंग छोड़ एक्टर सोनू सूद ने बनाया डोसा

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद किसी न किसी वजह ने अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते है। हमेशा उनको लोगों की मदद करते हुए देखा गया है। उनको द्वारा की गई मदद से लोगों की लाइफ में काफी बदलाव भी आया है इसलिए लोग उनको अपना मसीहा समझते है। वो आये दिन किसी न किसी तरह से अपनी मदद लोगों तक पहुंचते हैं। इन दिनों अभिनेता हिमाचल प्रदेश की घूम रहे है। जहाँ एक बार फिर से उनको आम लोगो के बीच देखा जा रहा है। एक्टर सोनू सूद ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो फिर से आम लोगो के बीच डोसा बनाते दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, अभिनेता सोनू सूद रोडीज़ 19 के सेट पर गए हुए हैं। जहाँ वो सेफ के साथ कंटेस्टेंट के लिए खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर सोनू सूद जो वीडिओ शेयर किया है उसमे वो डोसा और भटूरा बनाते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में रिया चक्रवर्ती भी दिखाई दे रही हैं। जो उनसे बातचीत करती हुई नजर आ रही है। इस वीडिओ को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे है।

सोनू सूद को अक्सर देखा गया है कि, वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इस तरह की वीडियो को साझा करते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने एक वीडिओ शेयर किया था। जिसमे वो एक दुकान पर चाय बनाते नजर आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *