Mika Di Vohti: Mika Di Vohti में मीका सिंह ने चुन ली अपनी दुल्हनिया
दोस्तों Mika का स्वयंवर काफी दिनों से चल रहा था। इस स्वयंवर में काफी सारी हसीनाओ ने हिस्सा लिया था। इनमे से कुछ हसीनाएं काफी आगे तक गयी थी वही कुछ हसीनाएं बीच रास्ते में ही शो से बहार हो गयी थी। लेकिन अब Mika को अपनी दुल्हनिया मिल चुकी है लेकिन आखिरकार यह दुल्हनिया कौन है और इनके बारे में क्या कुछ जानकारी सामने आयी है इसके बारे में आज आपको हम सबसे पहले बताने वाले है।
बताना चाहते है की बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांशा पुरी काफी दिनों से सुर्खियों का हिस्सा बानी हुई है। आकांशा पुरी ने मीका दी वोट्टी में धमाकेदार एंट्री की थी। बताना चाहते है की आकांशा पुरी वाइल्डकार्ड एंट्री के मदद से शो में आयी थी और आते ही टॉप 3 में अपनी जगह बना ली थी। एक बहुत बड़ी खबर के मुताबिक Mika सिंह ने अपनी दुल्हनिया चुन ली है। रिपोर्ट के मुताबिक आकांशा पुरी को ही दुल्हनिया के रूप में चुना गया है।
आकांशा पुरी ने मीका दी वोट्टी का शीर्षक अपने नाम कर लिया है। फाइनल में आकांशा पुरी ने नीत महल और प्रणातिका दास को ताबड़ तोड़ पटकनी दी थी। Mika सिंह ने अब अपनी दोस्त को ही पत्नी बनाने का फैसला लिया है। लेकिन अभी तक ये बात स्पष्ट रूप से नहीं बोली गयी है की क्या दोनों वाकई में शादी के बंधन में बंधेगे या फिर नहीं। Mika सिंह और आकांशा पुरी का नाम एक साथ जोड़ा गया था और सोशल मीडिया पर तेजी से खबर वायरल हो रही थी।
तस्वीरें देख लग रहा था की दोनों डेटिंग कर रहे है लेकिन कही न कही ये बात गलत निकल आयी थी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्रम पर काफी सारी फोटो अपलोड की गयी है। akansha8000 इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से फोटो को अपलोड किया गया है।